बंद करे

प्रशासनिक सेटअप

सामान्य प्रशासन

इलाहाबाद मंडल में चार जनपद – प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं फतेहपुर शामिल हैं, तथा इसका नेतृत्व इलाहाबाद के मंडलायुक्त द्वारा किया जाता है। मंडलायुक्त मंडल के सभी स्थानीय सरकारी संस्थानों के प्रमुख है तथा मंडल के बुनियादी ढांचे के विकास के प्रभारी है।

प्रयागराज जिला प्रशासन के प्रमुख प्रयागराज के जिलाधिकारी है। जिलाधिकारी के अतिरिक्त जिला प्रशासन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) (वित्त / राजस्व, शहर, ग्रामीण क्षेत्र, भूमि अधिग्रहण, नागरिक आपूर्ति), मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), सिटी मजिस्ट्रेट (सीएम) एवं अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) भी सम्मिलित हैं।

प्रयागराज जनपद को 8 तहसीलों एवं 23 विकास खंडो में विभाजित किया गया है। तहसीलों का नेतृत्व उप-जिलाधिकारी द्वारा किया जाता है।

क्र०सं० तहसील का नाम विकास खंड का नाम
1. करछना चाका, करछना, कौंधियारा
2. कोरांव कोरांव
3. फूलपुर बहरिया, फूलपुर, बहादुरपुर, सहसों
4. बारा जसरा, शंकरगढ़
5. मेजा उरुवा, मेजा, मांडा
6. सदर
7. सोरांव कौड़ीहार, होलागढ़, मऊआइमा, सोरांव, शृंग्वेरपुर धाम, भगवतपुर
8. हंडिया प्रतापपुर, सैदाबाद, धनुपुर, हंडिया

पुलिस प्रशासन

प्रयागराज जिला इलाहाबाद पुलिस जोन तथा इलाहाबाद पुलिस रेंज के अंतर्गत आता है। इलाहाबाद जोन का नेतृत्व अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) द्वारा, तथा इलाहाबाद रेंज का नेतृत्व महानिरीक्षक (आईजी) द्वारा होता है।

जिला पुलिस के प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) होते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन में कई पुलिस अधीक्षक (एसपी) / अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएल एसपी) (शहर, गंगा पार, यमुना पार, अपराध, यातायात, आधुनिक नियंत्रण कक्ष, प्रोटोकॉल और सुरक्षा) भी सम्मिलित होते हैं। जनपद को कई पुलिस क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी द्वारा किया जाता है।